1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: युवक को तीन मंजिला मकान पर लटकाकर पीटा, दर्दनाक Video हुआ वायरल

UP: युवक को तीन मंजिला मकान पर लटकाकर पीटा, दर्दनाक Video हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक को तीन मंजिला मकान पर लटकाकर पीटने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बुलंदशहर में युवक को मकान पर लटकाकर पीटा।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुलंदशहर में युवक को मकान पर लटकाकर पीटा।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में दबंगों की दबंगई का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दबंगों ने यहां एक शख्स को तीन मंजिला मकान पर लटकाकर पीटा है। दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अनूपशहर इलाके में मुकेश नामक शख्स को तीन मंजिला मकान पर लटकाकर पीटने का वीडियो वायरल रहा है। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को आधा दर्जन दबंग आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पत्नी ने बताया है कि 15 मार्च को दोपहर 3 बजे गांव के ही अजय और उसके पुत्र विजय ने उनके घर पर हमला किया। अनूपशहर सीओ ने कहा है कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष थाने पर आए थे और थाना प्रभारी को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

वायरल हो रहा है Video

बुलंदशहर के अनूपशहर में एक परिवार के साथ दबंगों द्वारा की गई क्रूरता का Video सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के वीडियो  में दिख रहा है कि कुछ लोग युवक को मकान की तीसरी मंजिल की छत पर लटका कर पीट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये घटना रुकमणी बिहार कॉलोनी की है। किराए के मकान में रह रही पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दे दी है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

अनूपशहर के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर बताया है- "पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।" (रिपोर्ट: कमल अरोड़ा)

ये भी पढ़ें- '7 दारोगा के हाथ पैर तुड़वाकर गड्ढे में फिंकवाया', कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दिया विवादित बयान

रेप के मामले में जमानत पर रिहा हुए कांग्रेस सांसद राकेश राठौर, बोले- अगर मैंने कुछ गलत किया है तो...'