1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार दिए गए

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार दिए गए

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट का फैसला सामने आ गया है। बता दें कि सौरभ का शव कई टुकड़ों में नीले ड्रम से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार किया था।

meerut Saurabh Rajput neela Drum murder case muskan sahil- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुस्कान और साहिल को 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसला आ गया है। पति की हत्या कर के उसकी लाश को नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले में फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया। सजा का ऐलान 14 अक्टूबर को किया जाएगा। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं।बता दें कि इस मामले में जुलाई- 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक कोर्ट में बहस चली। सौरभ राजपूत के परिवार ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

17 मार्च को सौरभ राजपूत का शव उसके ही घर में नीले ड्रम में मिला था। पुलिस ने 19 मार्च, 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जुलाई- 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ। इसके बाद लगातार सुनवाई और बहस चली। केस में सभी गवाहियां पूरी हो चुकी हैं और आज इस पर बड़ा फैसला आने वाला है। यह हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा में आया था। सौरभ राजपूत का शव उसके ही घर में नीले ड्रम में मिला था। पुलिस ने 19 मार्च, 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

नीले ड्रम से टुकड़ों में मिला था सौरभ का शव

मेरठ में हुई हत्या की इस वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 3 मार्च 2025 को मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के अगले दिन शव को ठिकाने लगाने के लिए पति सौरभ के शव के 15 टुकड़े कर नीले ड्रम में डाल दिया था और 5 मार्च को हत्या के बाद मुस्कान-साहिल शिमला घूमने निकल गए। हत्या के 13 दिन बाद यानी 16 मार्च को मुस्कान-साहिल के कत्ल के सबूत पुलिस के हाथ लग गए। 17 मार्च को पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ का टुकड़ों में शव बरामद किया। 19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को कोर्ट में पेश करने के बाद सलाखों के पीछे भे दिया और आज नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल पर बड़ा फैसला आने वाला है।

'नीला ड्रम हत्याकांड' में कब क्या हुआ?

  1. 3 मार्च 2025- मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या की
  2. 4 मार्च 2025- पति सौरभ के शव को नीले ड्रम में डाल दिया
  3. 5 मार्च 2025- हत्या के बाद मुस्कान-साहिल शिमला घूमने निकल गए
  4. 16 मार्च 2025- पुलिस को मुस्कान-साहिल के कत्ल के सबूत मिले
  5. 17 मार्च 2025- नीले ड्रम से सौरभ का टुकड़ों में शव मिला
  6. 19 मार्च 2025- कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया

सामने आई जानकारी के अनुसार, मुस्कान और साहिल ने जेल में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनने का अनुरोध किया था। मुस्कान और साहिल जेल में शांत हो गये थे, मुस्कान शिवजी की पूजा कर रही थी। वहीं, साहिल ने बंदियों से बातचीत बंद कर दी थी। मुस्कान और साहिल के सरकारी अधिवक्ता टीम के सदस्य अभिषेक चौरसिया ने जानकारी दी है कि मुस्कान और साहिल के खिलाफ सभी साक्ष्य थे। कोर्ट में बचाव का ग्राउंड उसकी बेटी है, जिसके चलते सजा कम करवाने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें- जेल में सुबह-शाम पूजा कर रही मुस्कान... नीले ड्रम कांड में कल आएगा बड़ा फैसला, टिकी हैं करोड़ों निगाहें