UP MLC Result LIVE: यूपी में आज 2027 का सेमीफाइनल, 11 MLC सीटों में किसकी होगी जीत, जानिए पल-पल के अपडेट्स
उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों के चुनाव परिणाम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यहां सीधा मुकाबला योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच है।

उत्तर प्रदेश की आज 11 एमएलसी सीटों के नतीजे आ रहे हैं। इसे यूपी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। यूपी में आज बीजेपी के 'मिशन 2027' और समाजवादी पार्टी के 'PDA' की जमीनी पकड़, रणनीति और कार्यकर्ताओं की तैयारी का लिटमस टेस्ट भी है। यूपी की जिन 11 एमएलसी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हैं। वहीं, 11 में 5 एमएलसी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं। दो सीटें लखनऊ क्षेत्र की हैं। एक सीट बुंदेलखंड की है। जबकि तीन सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं। इन सभी सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है।
Live updates : UP MLC Result LIVE:
-
October 27, 2026 10:33 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
जानिए वाराणसी में MLC की काउंटिंग को लेकर क्या बोले डीएम सत्येंद्र कुमार?
MLC चुनावों की काउंटिंग को लेकर वाराणसी के जिलाधिकारी और कलेक्टर सत्येंद्र कुमार ने कहा, "वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पूरी प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित मतगणना एजेंटों और हमारे अपने मतगणना कर्मियों की मौजूदगी में की जा रही है। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। मतगणना अभी शुरू ही हुई है। फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकाले जा रहे हैं और उनके बंडल बनाए जा रहे हैं।"
-
October 27, 2026 10:16 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
जानिए किन-किन के बीच है कड़ा मुकाबला
वाराणसी ग्रेजुएट सीट से बीजेपी के केदार नाथ सिंह की एसपी के आशुतोष सिन्हा से सीधी टक्कर है। इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट सीट से बीजेपी के अशोक कुमार राठौर का एसपी के मान सिंह यादव से कड़ा मुकाबला है।
-
October 27, 2026 10:02 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
हमें अच्छे नतीजों की उम्मीद- बीजेपी उम्मीदवार
आगरा में MLC चुनाव के नतीजों से पहले मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। BJP उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी ने कहा कि मतगणना शुरू हो गई है। हमें अच्छे नतीजों की उम्मीद है।
-
October 27, 2026 9:39 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
मेरठ के काउंटिंग सेंटर में हंगामा
मेरठ में सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक सीट पर मतगणना शुरू है चुकी है। इसी बीच मतगणना स्थल पर निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ का स्ट्रांग रूम में जाने को लेकर कहासुनी हो गई। विक्रांत ने पुलिस से बोला- तुम्हारी औकात क्या है, कर लो मुझे अरेस्ट। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर प्रत्याशी को भेजा अंदर। मेरठ की कृषि यूनिवर्सिटी में मतगणना चल रही है।
-
October 27, 2026 9:01 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
यूपी के सात शहरों में हो रही 11 MLC सीटों की गिनती
यूपी की जिन 7 जगहों पर विधान परिषद चुनाव के वोटों की गिनती है, उनमें सात जगहों पर वोट की गिनती हो रही। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर शहर शामिल हैं। काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त की गई है।
-
October 27, 2026 8:41 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
लखनऊ में वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा कड़ी
लखनऊ में यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां कई लेयर वाली बैरिकेडिंग की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
-
October 27, 2026 8:09 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
गोरखपुर में मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी
गोरखपुर में एमएलसी वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां कई लेयर वाली बैरिकेडिंग की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-
October 27, 2026 7:56 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
जानिए मेरठ सीस से कौन-कौन हैं उम्मीदवार
यूपी एमएलसी चुनाव में मेरठ ग्रेजुएट सीट से बीजेपी के दिनेश गोयल का SP के प्रमेंद्र सिंह भाटी के साथ मुकाबला है, तो मेरठ टीचर्स सीट से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा के सामने एसपी के नितिन कुमार तोमर मैदान में हैं।
-
October 27, 2026 7:22 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
लखनऊ ग्रेजुएट सीट पर इन दो के बीच टक्कर
यूपी की लखनऊ ग्रेजुएट सीट पर भी BJP और एसपी के बीच सीधी टक्कर है। यहां बीजेपी के अवनीश कुमार सिंह का समाजवादी पार्टी की कांति सिंह से मुकाबला है, तो शिक्षक सीट से बीजेपी के उमेश द्विवेदी और समाजवादी पार्टी के सुशील कुमार पटेल के बीच टक्कर है।