1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 65 साल की महिला से रेप, पड़ोसी ने घर में घुसकर किया घिनौना काम

यूपी: 65 साल की महिला से रेप, पड़ोसी ने घर में घुसकर किया घिनौना काम

यूपी के हाथरस में एक 65 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hathras News- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC 65 साल की महिला से रेप

हाथरस: यूपी के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की महिला के साथ रेप की घटना हुई है। रेप का आरोप महिला के पड़ोसी पर लगा है। आरोप है कि पड़ोसी ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से रेप किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के बेटे ने दर्ज शिकायत में कही ये बात

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुलिस ने 65 वर्षीय महिला से उसके घर में कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे उसकी मां अपने कमरे में सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि महिला की चीख सुनकर पड़ोसी सतर्क हो गए, लेकिन आरोपी उन्हें पकड़ने से पहले ही भाग गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। सर्किल ऑफिसर (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

2 महीने पहले 7 साल की बच्ची को बनाया गया था शिकार

मार्च 2025 में भी यूपी के हाथरस में एक रेप का मामला सामने आया था। इस घटना में एक 7 साल की बच्ची को शिकार बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, 7 साल की बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार शाम करीब 7 बजे बाजार से घर लौट रही थी। 

इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अगवा करके उसके साथ रेप किया। बच्ची की बहन ने घटना की सूचना जब परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और बच्ची को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि देश में हर दिन रेप के तमाम मामले सामने आते हैं। दिल्ली में हुए निर्भया केस के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से जो एक्शन हुआ, उससे लगा था कि रेप के मामलों में कमी आएगी लेकिन ऐसी घटनाओं को देखकर लगता है कि अपराधियों के अंदर कानून का कोई भय नहीं रह गया है। (इनपुट: PTI)