A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 80 साल के बुजुर्ग शख्स के सिर पर सवार हुआ खून, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, थाने पहुंचकर बोला- "मैंने उसे काट दिया"

यूपी: 80 साल के बुजुर्ग शख्स के सिर पर सवार हुआ खून, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, थाने पहुंचकर बोला- "मैंने उसे काट दिया"

गाजियाबाद में एक बुजुर्ग शख्स का गुस्सा इतना हिंसक हो गया कि उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

Ghaziabad- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बुजुर्ग शख्स ने पत्नी की हत्या की

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 80 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपन 72 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद में आरोपी शख्स खुद थाने गया और पुलिस को बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के मुरादनगर में आज तड़के करीब 4 बजे 80 साल के वृद्ध ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। उसके सिर, गर्दन और कंधे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद हत्यारा खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस में अफरा तफरी मच गई। 

पुलिस आरोपी को अरेस्ट करके मौके पर लेकर पहुंची, जहां वृद्धा का शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 80 साल के वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के यहां रह रहा था। आए दिन वृद्ध दंपति में झगड़ा होता था।

पुलिस ने बताया कि तड़के 4 बजे 80 वर्षीय हरपाल पुत्र खचेडू निवासी रावली कला थाना मुरादनगर ने चौकी रावली पर आकर सूचना दी, कि मैंने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया है। सूचना पर पुलिस फोर्स के मौके पर  पहुंची तो पता चला कि हरपाल ने हत्या की है। घर पर हरपाल व उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी कंचन के बेटे कुणाल व अजय थे। 

कुणाल ने बताया की हरपाल मेरे नाना हैं और उनकी मानसिक स्थिति खराब चल रही है। नानी और नाना आपस में झगड़ा करते रहते हैं। रात हम कमरे में अंदर सो गए, नानी और नाना बाहर सो रहे थे, और कुणाल के मम्मी पापा मेरठ गए हुए हैं। मौके पर चारपाई पर लेटी नानी उर्मिला जिनकी उम्र 72 वर्ष थी, की नाना ने हत्या कर दी। उनके सिर पर, कान के पास कुल्हाड़ी से कई बार हमले किए गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। (रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)