यूपी: रायबरेली, उन्नाव, हरदोई और खीरी जिले में शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा सघन अभियान
रायबरेली, उन्नाव, हरदोई और खीरी जिले में अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है और सघन अभियान चलाया जा रहा है।

लखनऊ: लखनऊ परिक्षेत्र के जनपदों में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रायबरेली, उन्नाव, हरदोई एवं खीरी पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं पर त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही की गयी है। जनपद पुलिस की सक्रियता, SOG/सर्विलांस टीमों के समन्वय तथा थाना स्तर पर सघन चेकिंग के परिणामस्वरूप कई शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शस्त्र, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें, लूटे गये आभूषण, मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद की गयी।
जनपद रायबरेली: बछरावां पुलिस व SOG/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही
थाना बछरावां क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर थाना बछरावां पुलिस एवं SOG/सर्विलांस टीम द्वारा शारदा नहर पुलिया, शिवगढ़ रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया तथा स्वयं को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्त घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु भेजा गया। मुठभेड़ में पुलिस का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
- सोनू उर्फ शिवसहाय सिंह, निवासी जनपद प्रतापगढ़
- चन्द्रशेखर केसरवानी उर्फ गोलू, निवासी जनपद अमेठी
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 06.05.2026 को थाना बछरावां क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम करनपुर के पास महिला से छिनैती की घटना की गयी थी, जिसके संबंध में थाना बछरावां पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है।
बरामदगी: अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 01 तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस, लूटे गये सोने/पीली धातु के आभूषण, मंगलसूत्र, कान के झुमके, नकदी ₹20,200/- तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
उक्त दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। अभियुक्त चन्द्रशेखर के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट एवं धोखाधड़ी सहित कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त सोनू के विरुद्ध भी लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, SC/ST एक्ट आदि से संबंधित अनेक अभियोग दर्ज हैं।
जनपद उन्नाव: फतेहपुर चौरासी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की कार्यवाही
जनपद उन्नाव में थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में लूट की घटना के अनावरण हेतु स्थानीय पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 16.05.2026 को संदिग्धों की सूचना पर घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- राजीव कश्यप उर्फ राजमजन, निवासी थाना कोहना, जनपद कानपुर नगर
- गुड्डू उर्फ मुन्ना उर्फ सेहराज, निवासी थाना बारासगवर, जनपद उन्नाव
कब्जे से लूट की घटना से संबंधित सामान, 01 अदद तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किये गये। उक्त अभियुक्तों में राजीव कश्यप के विरुद्ध विभिन्न थानों में 14 अभियोग तथा गुड्डू उर्फ मुन्ना के विरुद्ध 33 अभियोग पंजीकृत हैं, जिससे इनके पेशेवर एवं शातिर अपराधी होने की पुष्टि होती है।
जनपद हरदोई: थाना सांडी पुलिस की कार्यवाही
दिनांक 30.04.2026 को थाना सांडी पर वादी अमित कुमार द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 29.04.2026 को वह अपनी माता एवं भाभी के साथ मोटरसाइकिल से विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहा था। ग्राम सैतियापुर के पास जगदीशपुर रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी भाभी सविता के दाहिने कान का सोने का झाला छीन लिया गया। इस संबंध में थाना सांडी पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
थाना सांडी पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान अभियुक्त शीलू पुत्र निर्मल, निवासी ग्राम गोधाई मजरा नयागांव, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई पैर में गोली लगने से घायल हुआ तथा अभियुक्त अमित पुत्र मधुरपाल, निवासी ग्राम गोधाई मजरा नयागांव, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई को भी गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी: घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 02 अदद कान के झाले पीली धातु, 02 मोबाइल फोन, 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
जनपद खीरी: कोतवाली सदर एवं थाना खीरी क्षेत्र की लूट की घटनाओं पर विधिक कार्यवाही
जनपद खीरी में थाना कोतवाली सदर एवं थाना खीरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लूट एवं छिनैती की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए सक्रिय गिरोह के 03 अभियुक्तों — सादान पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम हसनपुर कटौली थाना ईसानगर जनपद खीरी, रेहान पुत्र रहीस निवासी मोहल्ला सिकटिहा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी तथा महताब पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम हसनपुर कटौली थाना ईसानगर जनपद खीरी — को दिनांक 18.05.2026 को शारदा नदी रवही पुल के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 376/2026 धारा 309(4) बीएनएस, मु0अ0सं0 378/2026 धारा 309(4) बीएनएस तथा थाना खीरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 305/2026 धारा 304(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 336/2026 धारा 309(4)/351(3) बीएनएस से संबंधित घटनाओं में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सादान एवं रेहान के पैर में गोली लगी।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, 02 लूट की मोटरसाइकिलें, 02 लूटे गये मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ₹6,350/- नकद तथा 02 चाकू बरामद किये गये। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 381/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25, 9/25 एवं 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।