1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा सेक्टर-119 की सोसाइटी में AC फटने से लगी भीषण आग, सामने आया खौफनाक Video

नोएडा सेक्टर-119 की सोसाइटी में AC फटने से लगी भीषण आग, सामने आया खौफनाक Video

नोएडा की एक सोसाइटी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ये आग सेक्टर 119 में स्थित सोसाइटी में 21वें फ्लोर पर लगी है। दमकल विभाग की टीम मौके पर है और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।

noida high rise fire- India TV Hindi
Image Source : REPORTER नोएडा की सोसाइटी में लगी आग।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हाई राइज सोसाइटी में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये आग नोएडा सेक्टर 119 में स्थित The Aranya/अरण्य सोसाइटी में लगी है। आग लगने की ये घटना सोसइटी के 21वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी हुई है।

कैसे लगी आग?

सामने आई जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाली अरण्य सोसाइटी, सेक्टर-119 की है। फ्लैट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह AC में ब्लास्ट को बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, AC में ब्लास्ट होने के कारण आग पहले बिल्डिंग की 21वीं मंजिल पर लगी। इसके बाद आग की चपेट में कम से कम 2 फ़्लैट आ गए। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। 

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा की अरण्य सोसाइटी की बिल्डिंग में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। CMO के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है और प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के और घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में भी लगी आग

दूसरी ओर दिल्ली के केशव पुरम में भी एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस दौरान इमारत से तीन लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में चार मंज़िला रिहायशी इमारत में आग लग गई, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया और छत से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाने के लिए कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह 3 बजे तक आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ें- बार-बार चेतावनी और रख-रखाव के टिप्स के बाद भी AC में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

पटना के दीदारगंज में तेल, रिफाइन गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की दो दर्जन गाड़ियां मौके पर