A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Panchayat Chuanv Date: यूपी में पंचायत चुनाव पर कैसे और क्यों फंसा पेच? देरी की क्या है वजह, विस्तार से समझिए

UP Panchayat Chuanv Date: यूपी में पंचायत चुनाव पर कैसे और क्यों फंसा पेच? देरी की क्या है वजह, विस्तार से समझिए

Uttar Pradesh Panchayat Chunav Date: यूपी के पंचायत चुनाव में देरी क्यों हो रही है। आरक्षण तय करने को लेकर कहां मामला फंसा हुआ है, इस खबर में विस्तार से जानिए।

UP Panchayat Chuanv- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) यूपी के पंचायत चुनाव में देरी क्यों हो रही है?

UP Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में 2021 में पंचायत चुनाव हुए थे। मौजूदा हालात देखते हुए लगता नहीं है कि समय से पंचायत चुनाव हो पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, अब  पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे। दरअसल, पंचायत चुनाव के पहले पिछड़ा वर्ग आयोग यानी ओबीसी कमीशन का गठन होना है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत चुनाव के लिए एससी, एसटी और ओबीसी के लिए रिजर्वेशन तय होगा।

नए आयोग को आरक्षण तय करने में लगेगा समय

बता दें कि यूपी के सभी 75 जिलों में नए आयोग को आरक्षण तय करने में वक्त लगेगा। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट जब तक नहीं आ जाती, तब तक  ग्राम प्रधानों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण फाइनल नहीं हो सकता। पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट भी 15 अप्रैल को आएगी। ऐसे में विधानसभा चुनाव के पहले पंचायत चुनाव होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

26 मई को खत्म हो रहा मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल

यूपी में ग्राम पंचायत की 57 हजार 965, क्षेत्र पंचायत की 826 और जिला पंचायत की 75 सीटों पर चुनाव होना हैं। उत्तर प्रदेश में मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल 27 मई 2021 से शुरू हुआ था जो 26 मई 2026 तक ही है। पंचायत चुनाव का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है। हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने और समय पर चुनाव कराने की संभावनाओं पर जवाब भी मांगा है।

क्या बोले पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर?

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इंडिया टीवी से कहा, 'मामला कोर्ट में है और कोर्ट जैसा आदेश देगा सरकार वो करने को तैयार है।' हालांकि, अभी तक पंचायत चुनाव की कोई डेट सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार का तोहफा, सीधे इतने रुपये बढ़ा दिया मानदेय