1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो खुला राज, पढ़ें खौफनाक मामला

पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो खुला राज, पढ़ें खौफनाक मामला

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। जब बालिका गर्भवती हुई तब जाकर इस राज का पर्दाफाश हुआ। आइए जानते हैं इस खौफनाक मामले के बारे में सबकुछ।

pilibhit rape father daughter- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/FREEPIK सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आ रही है। पीलीभीत जिले में एक सौतेले पिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पेट में दर्द होने पर परिजनों ने लड़की की जांच करवाई और फिर गर्भवती होने की बात सामने आई। इस खौफनाक घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन का उसके सौतेले पिता के द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया जिससे वह गर्भवती हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बालिका के घर पहुंची। जहां पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद टीम ने कार्यवाही शुरू की। साथ ही नाबालिग बालिका की मां ने सौतेले पिता के खिलाफ थाना बरखेड़ा में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।

मां ने किया खौफनाक खुलासा

महिला द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ उसका पति लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था। मंगलवार को पेट में दर्द होने पर जब उसने पुत्री की जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद पूछने पर पुत्री ने बताया की पिता लंबे समय से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहे थे। किसी से कहने पर मारने की धमकी देते थे। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर ली लिया गया है।

मां की पूछताछ से हुआ खुलासा

मां के द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका ने ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। (रिपोर्ट: कुलदीप)

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट, बोला- 'मां को मत बताना, बहुत बड़ी गलती हो गई'

शादी के लिए बेताब लड़कों को सुंदर लड़कियों की फोटो दिखाकर ऐंठ लेते थे बड़ी रकम, ऐसे हुआ फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़