1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आधी रात को गर्लफ्रेंड के लिए सुसाइड करने जा रहा था युवक, मेटा का अलर्ट मिलते ही पहुंची पुलिस और फिर जो हुआ...

आधी रात को गर्लफ्रेंड के लिए सुसाइड करने जा रहा था युवक, मेटा का अलर्ट मिलते ही पहुंची पुलिस और फिर जो हुआ...

लखनऊ पुलिस मुख्यालय ने मेटा का अलर्ट मिलने के 15 मिनट के अंदर आजमगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एक युवक की जान बचाई। युवक कथित तौर पर प्रेमिका से मिले धोखे से आहत था।

पुलिस ने बचाई युवक की जान- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुलिस ने बचाई युवक की जान

लखनऊः  पुलिस ने आजमगढ़ में एक ऐसे युवक की जान बचाई जो कथित प्रेमिका के लिए सुसाइड करने जा रहा था। मेटा का अलर्ट मिलने के 15 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को सुसाइड करने से रोक दिया। युवक आजमगढ़ के पवई थाना इलाके का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि पिछले ढाई साल में 1100 से अधिक लोगों की जान बचाई गई है।

युवक ने इंस्टाग्राम पर किया था ये पोस्ट

पुलिस ने बताया कि तीन जुलाई को 19 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर एक लड़के और लड़की की फोटो पोस्ट कर कहा कि "यह लड़की मुझसे प्यार करती थी, मेरी ज़िंदगी के साथ खेलकर मुझे धोखा दे दिया, उसके बाद मुझे धमकी दे रही है, इसलिए मैं आज फांसी लगाने जा रहा हूं। मेरी मौत का कारण कोई और नहीं ये ही दोनों हैं"। 

आधी रात को मेटा ने पुलिस को किया अलर्ट

युवक के पोस्ट के संबंध में आधी रात 01:01 बजे मेटा कंपनी की तरफ से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के ज़रिए अलर्ट प्राप्त हुआ। जिसका तत्काल संज्ञान लेकर अलर्ट में उपलब्ध कराये गये मोबाइल नम्बर के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन की जानकारी करके आजमगढ़ पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया गया। 

पुलिस मुख्यालय ने मामले की जानकारी आजमगढ़ पुलिस को दी

पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन पर पवई थाना पुलिस 15 मिनट के अंदर में युवक के घर पहुंची। पुलिस ने युवक के परिजनों से जानकारी कर  घर के दूसरे भाग में गई जहां पर वह सुसाइड करने जा रहा था। मौके पर युवक द्वारा फांसी का फंदा तैयार कर पंखे में डाला जा रहा था कि तभी पुलिस पहुंची और फांसी लगाने से रोक दिया। 

गर्लफ्रेंड के धोखे से आहत था युवक

युवक ने बताया कि वह बीएससी एग्रीकल्चर कालेज का छात्र है और वह कई वर्षो से एक लड़की से प्रेम करता है। परन्तु वह दूसरे लड़के से शादी करना चाहती है और वह जिससे शादी करना चाहती है वह नशायुक्त पदार्थ का सेवन करने का आदी है। युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को उस लड़के से शादी करने से मना करने के बावजूद भी लड़की उसी से शादी करना चाहती है। जब युवक द्वारा लड़की को बहुत समझाया गया तो उसने बात करने से इनकार कर दिया गया।

इसी बात से आहत होकर वह फांसी लगाने जा रहा था। बता दें कि अगर कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो मेटा कंपनी इसकी सूचना पुलिस को तुरंत देती है।