मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, प्रतीक को बुधवार की सुबह लखनऊ सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है। अब प्रतीक की मौत को लेकर एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।
नाखून नीले पड़े हुए थे- सूत्र
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रात में करीब तीन बजे प्रतीक यादव ने एक हेल्पर से अपने पैर में तेल मलवाया था। बाद में ज्यादा तबियत खराब होने पर डॉक्टर बुलाया गया। इसके बाद फिर प्रतीक यादव को लखनऊ सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डाक्टरों के मुताबिक तब तक प्रतीक की मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव के नाखून नीले पड़े हुए थे।
किचन में अचेत अवस्था में मिले थे
फिलहाल KGMU में प्रतीक की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम जारी है। प्रतीक यादव के मौत की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव का 3-4 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चेक करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर्णा के परिवारवालों ने दी बड़ी जानकारी
प्रतीक के निधन को लेकर उनकी पत्नी अपर्णा यादव के परिवार वालों ने भी बड़ी जानकारी साझा की है। अपर्णा के परिवारवालों ने बताया है कि रात में प्रतीक यादव अपने कमरे में थे, उनके हाथ से पानी का ग्लास छूट गया जिसकी आवाज सुनकर अटेंडेंट आया। प्रतीक ने पैर में तेल लगाने को कहा। प्रतीक की तबीयत बिगड़ने लगी, फिर डाक्टर घर पर बुलाए गए और उसके बाद प्रतीक को अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने 2 महीने पहले की थी प्रतीक यादव से मुलाकात, दी थी खास सलाह, खुद बताई पूरी बात
VIDEO: जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता