1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 2 करोड़ से ज्यादा वोटर कम होने से अलर्ट हुई सपा और बीजेपी, मीटिंग में फाइनल वोटर लिस्ट की कॉपीज बांटी गईं

यूपी: 2 करोड़ से ज्यादा वोटर कम होने से अलर्ट हुई सपा और बीजेपी, मीटिंग में फाइनल वोटर लिस्ट की कॉपीज बांटी गईं

2 करोड़ से ज्यादा वोटर कम होने से सपा और बीजेपी अलर्ट मोड में आ गई है। आज इसको लेकर दोनों पार्टियों ने अपने-अपने ऑफिस में मीटिंग भी की है।

UP News- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE अखिलेश और योगी

लखनऊ: यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर कम होने से सियासी दल हरकत में आ गए हैं। शहरों में वोट ज्यादा कम हुए हैं। प्रयागराज में 8,26,885, कानपुर नगर में 6,87,201, आगरा में 6,37,653, वाराणसी में 4,23,102 वोट कट गए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा 9,14,185 वोट लखनऊ में कम हुए हैं।

लखनऊ में आज बीजेपी और समाजवादी पार्टी की मीटिंग

लखनऊ में आज बीजेपी और समाजवादी पार्टी की मीटिंग हुई जिसमें फाइनल वोटर लिस्ट की कॉपीज बांटी गई। लखनऊ के बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यकर्ता और नेता जुटे हैं, बंडलों का ढेर है। बंडलों में लखनऊ के अलग-अलग विधानसभा की फाइनल वोटर लिस्ट है। ऑफिस से ये बंडल अलग-अलग विधानसभा के अध्यक्षों को बांटे जा रहे हैं।

लखनऊ के केसरबाग इलाके में समाजवादी पार्टी के शहर कार्यालय में भी वोटर लिस्ट के बंडल ही बंडल नजर आ रहे हैं। मीटिंग हो रही है और बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की फाइनल वोटर लिस्ट में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक यानी पीडीए के नाम ज़्यादा कटे हैं और अब घर-घर जाकर वोटरों से फॉर्म 6 भरवाकर वोटर बनवाना है।

लखनऊ में 9 विधानसभा सीट हैं, जिनमें सात बीजेपी के पास हैं और दो समाजवादी पार्टी के पास हैं। सबसे ज़्यादा 1,54,710 लाख वोट लखनऊ उत्तर में कटा है, जहां से डॉ नीरज बोरा बीजेपी के विधायक हैं। दूसरे नंबर पर कैंट है, जहां 1,24,362 वोट कम हो गया है। यहां से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक विधायक हैं। अब बीजेपी और सपा नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी में हैं।

एसाईआर के बाद चुनाव आयोग की फाइनल वोटर लिस्ट में 20,4,45300 वोट कम हो गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि अभी भी वोटर बनने का मौका है। ऐसे लोगो को फॉर्म 6 भरना होगा और अगर कोई गलत वोटर बन गया है तो उसका नाम वोटर लिस्ट से कटवाने के लिए फॉर्म 7 भरना होगा। अब बीजेपी और सपा के नेता कार्यकर्ता कल से घर-घर जाएंगे और छूटे हुए लोगो को वोटर बनाएंगे।