लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च से 21 मार्च तक पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। दरअसल, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर में ओलावृष्टि की संभावना बहुत ज्यादा है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
21 मार्च तक बारिश के साथ पड़ेंगे ओले
मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बांदा, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
वहीं, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अयोध्या, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं। बता दें की पूर्वांचल के जिलों में बुधवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।