A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghaziabad Election Result 2024: गाजियाबाद में अतुल गर्ग की बड़ी जीत, डॉली शर्मा को 336965 वोट से हराया

Ghaziabad Election Result 2024: गाजियाबाद में अतुल गर्ग की बड़ी जीत, डॉली शर्मा को 336965 वोट से हराया

2008 में गाजियाबाद लोकसभा सीट अस्तित्व में आई और 2009 में यहां पहली बार चुनाव हुए। राजनाथ सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। 2014 में राजनाथ लखनऊ चले गए, लेकिन जनरल वीके सिंह ने बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी रखा।

Ghaziabad Lok Sabha Election 2024 Result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गाजियाबाद लोकसभा चुनाव रिजल्ट

Ghaziabad Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम है। इसे उत्तर प्रदेश का गेटवे कहा जाता है, लेकिन इसकी अहमियत इसलिए ज्यादा है, क्योंकि यह दिल्ली से सटा हुआ है। इस सीट पर बीजेपी के अतुल गर्ग ने बड़ी दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की डॉली शर्मा को 336965 वोट से हराया। अतुल गर्ग ने 58.09 फीसदी वोट शेयर के साथ 854170 वोट हासिल किए। वहीं, डॉली शर्मा को 517205 वोट मिले। उनका वोट शेयर 35.17 फीसदी रहा।

2008 में गाजियाबाद लोकसभा सीट अस्तित्व में आई और 2009 में यहां पहली बार चुनाव हुए। राजनाथ सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। 2014 में राजनाथ लखनऊ चले गए, लेकिन जनरल वीके सिंह ने बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने कांग्रेस के राज बब्बर के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। 2019 में भी वीके सिंह को जीत मिली। बीएसपी के सुरेश बंसल और कांग्रेस की डॉली शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 

2019 के नतीजे

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जनरल वीके सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 944503 वोट मिले और उनका वोट शेयर 61.93 % रहा। कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा को महज 111944 वोट मिले। उनका वोट शेयर 7.34 % रहा। समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल 443003 वोट और 29.05 % वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

2014 में भी खिला कमल

2014 लोकसभा चुनाव में भी जनरल विजय कुमार सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता राज बब्बर को हराया था। जनरल वीके सिंह को कुल 758482 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 56.50 % था। वहीं, बसपा के मुकुल को 173085 वोट (12.89 %) मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार राजद बब्बर को 191222 वोट (14.24 %) मिले थे।

2009 का नतीजा

2009 में इस सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव हुए थे और बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 359637 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 43.34 % था। वहीं, कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 268956 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 32.41 फीसदी था। बहुजन समाज पार्टी के अमर पाल शर्मा को 180285 वोट (21.73 %) मिले थे।