1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'अखिलेश यादव कुत्ते के गले मे घंटी बांध दें तो वोट उसी को देना है', सपा MLC का अजीबोगरीब बयान वायरल

'अखिलेश यादव कुत्ते के गले मे घंटी बांध दें तो वोट उसी को देना है', सपा MLC का अजीबोगरीब बयान वायरल

आजमगढ़ में एक बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के MLC ने कहा है कि अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले मे घंटी बांध दें तो हम सभी को वोट उसी को देना है। वीडियो वायरल होने के बाद MLC के इस बयान की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Samajwadi party akhilesh yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPORTER सपा MLC का अजीब बयान वायरल।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मेलन के दौरान सपा के शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह शिक्षकों को संबोधित करते हुए पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति एकजुट रहने की अपील करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो गया है।

सपा MLC ने क्या कहा?

दरअसल, नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि "अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो हम सभी को वोट उसी को देना है।" उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

एमएलसी चुनाव को लेकर हुई बैठक

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से शिक्षकों के साथ बैठक और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने शिक्षकों से संवाद करते हुए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर चर्चा की। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का उक्त बयान सुनाई दे रहा है।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों पर नजर

भाजपा, सपा और बसपा समेत कई दल यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। सपा के इस कार्यक्रम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी लगातार विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और संपर्क अभियान के जरिए अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। वहीं, लाल बिहारी यादव के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, बयान को लेकर एमएलसी या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। (रिपोर्ट- रवि प्रकाश सिंह)

ये भी पढ़ें- UP चुनाव की तैयारियों के बीच मायावती का बड़ा बयान, "महिलाएं चुनावी लाभ के लुभावने वादों से रहें दूर"