A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में फिर चली IPS की 'तबदला एक्सप्रेस', जानें किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?

यूपी में फिर चली IPS की 'तबदला एक्सप्रेस', जानें किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?

Uttar Pradesh IPS Transfers: उत्तर प्रदेश में फिर से प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 6 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। अधिकारियों को लखनऊ, मिर्जापुर, गोंडा, आगरा और कानपुर में नई तैनाती मिली है।

उत्तर प्रदेश में 6 IPS...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV उत्तर प्रदेश में 6 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में फिर से पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इस बार 6 IPS अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है। इसमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ और मुरादाबाद के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस आर्टिकल में जानें कि किस अधिकारी को कहां से कहां की तैनाती मिली है।

6 IPS अफसरों का हुआ तबादला

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने IPS रवि शंकर छवि, हरीश चंदर, पूनम, अशोक कुमार, सचिंद्र पटेल और यमुना प्रसाद का तबादला कर दिया है। इन्हें लखनऊ, मिर्जापुर, गोंडा, आगरा और कानपुर में अलग-अलग जगह तैनाती दी गई है। जान लें कि IPS रवि शंकर छवि का तबदला मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ से लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में कर दिया गया है। वहीं, हरीश चंदर का ट्रांसफर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर से भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ हुआ है।

क्र.सं. अधिकारी का नाम व बैच कहां से कहां को
1 रवि शंकर छवि (आईपीएस-आरआर-2007) पुलिस महानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ
2 हरीश चंदर (आईपीएस-आरआर-2010) पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र०, लखनऊ
3 पूनम (आईपीएस-आरआर-2010) पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रधानाचार्य, पीटीएस, मेरठ पुलिस उपमहानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र, मिर्जापुर
4 अशोक कुमार-IV (आईपीएस-एसपीएस-2010) पुलिस उपमहानिरीक्षक, सीआईडी, उ०प्र०, लखनऊ पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोंडा
5 सचिंद्र पटेल (आईपीएस-आरआर-2012) पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र०, लखनऊ अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
6 यमुना प्रसाद (आईपीएस-आरआर-2012) पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर

IPS पूनम का मिर्जापुर में हुआ तबादला

साथ ही, IPS पूनम की नियुक्ति पुलिस उपमहानिरीक्षक के तौर पर मिर्जापुर में हुई है। अभी तक पूनम पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रधानाचार्य, पीटीएस, मेरठ में तैनात थीं। इसके अलावा, IPS अशोक कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर गोंडा भेजा गया है। वह पुलिस उपमहानिरीक्षक, सीआईडी, लखनऊ में तैनात थे।

IPS सचिंद्र पटेल का लखनऊ से आगरा ट्रांसफर

बता दें कि IPS सचिंद्र पटेल का तबादला भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त के रूप में पुलिस कमिश्नरेट आगरा भेजा गया है। साथ ही, IPS यमुना प्रसाद का मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कानपुर तबादला हुआ है।

(रिपोर्ट- विशाल प्रताप सिंह)

ये भी पढ़ें- यूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% बढ़ी, अधिवक्ताओं ने सीएम योगी का जताया आभार