A
Hindi News उत्तर प्रदेश VIDEO: इतना कैश...! पुलिस के भी उड़े होश, प्रतापगढ़ में ड्रग्स तस्कर के घर छापा, गिनते-गिनते परेशान हो गए अधिकारी

VIDEO: इतना कैश...! पुलिस के भी उड़े होश, प्रतापगढ़ में ड्रग्स तस्कर के घर छापा, गिनते-गिनते परेशान हो गए अधिकारी

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर के घर राजेश मिश्रा के घर नारकोटिक्स विभाग और प्रतापगढ़ पुलिस ने छापा मारकर भारी संख्या कैश और ड्रग्स बरामद किया है।

cash, pratapgarh- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT प्रतापगढ़ में भारी संख्या में कैश बरामद

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने मादक पदार्थों के तस्कर के घर छापेमारी कर मादक पदार्थों की खेप के साथ ही दो करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रतापगढ़ जेल में बंद माफिया इस तस्करी गैंग को चला रहा था। इस माफिया का नाम राजेश मिश्रा है। एसपी ने इस मामले का खुलासा किया।

गांजा, स्मैक और नोटों का बंडल

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर के घर राजेश मिश्रा के घर नारकोटिक्स विभाग और प्रतापगढ़ पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। पुलिस को ड्रग्स माफिया के घर से 6 किलो गांजा, 577 ग्राम स्मैक (हीरोइन) और 2 करोड़ 1 लाख 55 हज़ार 345 रुपए कैश मिले। मामले का खुलासा पुलिस लाइन में एसपी दीपक भुकुर ने किया। वहीं इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पत्नी और बेटे को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में राजेश की पत्नी रीना मिश्रा, बेटा विनायक मिश्रा, बेटी कोमल मिश्रा ,पड़ोसी यश मिश्र और अजीत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।  मामले का खुलासा एसपी दीपक भूकर ने प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में किया। उन्होंने बताया की मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिसिया कार्रवाई जारी है और कुछ दिन पूर्व भी  राजेश मिश्रा द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब 3 करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। 

25 दिन पहले जेल से छूटी थी रीना मिश्रा

उन्होंने बताया कि इस अपराध में राजेश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा भी लगातार  साथ दे रही थी। पुलिस ने रीना मिश्रा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के ऊपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है । गैंगेस्टर रीना मिश्रा 25 दिन पूर्व जेल से छूटकर अपने घर पहुंची थी, इसके बाद वह फिर से इस काले कारोबार में शामिल हो गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुंच कर पुलिस द्वारा छापेमारी कर नगदी और ड्रग्स बरामद किया गया । 

24 घंटे तक हुई नोटों की गिनती

बताया जाता है कि नोटों की संख्या देखकर पुलिस अधिकारियों को होश उड़ गए। करीब 24 घंटे तक नोटों की गिनती की गई है और अब सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गैंगस्टर और तस्कर के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 14 से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को 50हज़ार का इनाम देने की घोषणा की है।

रिपोर्ट-बृजेश मिश्रा, प्रतापगढ़