1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिग लड़कियों का अपहरण और रेप करने वाले इनामी बदमाश का हाफ एनकांउटर, 4 राज्यों में था वांटेड

नाबालिग लड़कियों का अपहरण और रेप करने वाले इनामी बदमाश का हाफ एनकांउटर, 4 राज्यों में था वांटेड

मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। आरोपी चार राज्यों में वांछित था।

 पुलिस एनकाउंटर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस एनकाउंटर में घायल बदमाश

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार राज्यों में वांटेड 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग से एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हो गए।

नाबालिग लड़की को लेकर था फरार

पुलिस के अनुसार, 19 जून को तितावी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 10 टीमों का गठन किया था। करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिली।

घिर देख पुलिस पर चला दी गोली

सोमवार रात बामनहेड़ी-रुड़की रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ओरा कार को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़कियों को अगवा कर था रेप

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू निवासी चंडीगढ़ है, जो हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, गैंगरेप और रंगदारी समेत दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित है। वह फरवरी 2026 में लुधियाना जेल से फरार हो गया था और पिछले चार महीनों में कई राज्यों में नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ओरा कार, अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और अपहृत किशोरी के सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी का उपचार जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दोस्त की हत्या के आरोप गिरफ्तार

वहीं, मुज़फ़्फ़रनगर में 27 साल के एक व्यक्ति की उसके करीबी दोस्त ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना उसके दो साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ संबंध होने की वजह से उसकी हत्या की। आरोपी, 28 साल के राहुल सिंह को सोमवार को मुठभेड़ के बाद रोहित सिंह की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शाहपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले शाहजुड्डी गांव का रहने वाला रोहित, जन्मदिन की पार्टी के बाद शनिवार रात लापता हो गया था। अगले दिन गांव के पास जंगल वाले इलाके में उसकी लाश मिली।

 रिपोर्ट- योगेश त्यागी

ये भी पढ़ेंः लखनऊ अग्निकांडः गंभीर सवालों के घेरे में LDA, क्यों अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन को कर दिया था निरस्त?

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर के 2 दोस्त जिंदा जले, दादी की तेहरवीं में आना था संयम को, मां से छिपाई गई सूरजभान की मौत की खबर