1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर MMS कांड में नया मोड़, महिला और पुरुष पुलिसकर्मी ने वीडियो जारी तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

बिजनौर MMS कांड में नया मोड़, महिला और पुरुष पुलिसकर्मी ने वीडियो जारी तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

बिजनौर में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी का एमएमएस लीक मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों ने एक नया वीडियो जारी किया है और कहा है कि कुछ प्रक्रिया पूरी होने के बाद वो जल्द ही शादी कर लेंगे।

बिजनौर एमएमएस विवाद- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बिजनौर एमएमएस विवाद

बिजनौर के बढ़ापुर थाने के MMS विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है। आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मचे हड़कंप के बीच एमएमएस लीक होने वाले महिला और पुरुष पुलिसकर्मी का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। मंदिर के बाहर बनाए गए इस वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी मानने और कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद शादी करने की बात कही है। वहीं महिला पुलिसकर्मी ने कथित आपत्तिजनक वीडियो को फर्जी बताते हुए कुछ लोगों पर परेशान करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। दोनों ने लोगों से अपील की है कि उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए।

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा था हड़कंप
बता दें कि ये पूरा मामला बिजनौर के बढ़ापुर थाने के पुलिस आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो शेयर होने के बाद चर्चा में आया था। पुलिस विभाग के इस ग्रुप में वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को निलंबित किए जाने की कार्रवाई भी सामने आई थी।

Image Source : reporterमहिला और पुरुष पुलिसकर्मी की तस्वीर

हमें जीवनभर साथ रहना है, जल्द शादी कर लेंगे
अब इस मामले में महिला पुलिसकर्मी और पुरुष पुलिसकर्मी का नया वीडियो सामने आने के बाद विवाद फिर सुर्खियों में है। वीडियो में मुरादाबाद जीआरपी में तैनात महिला पुलिसकर्मी पिंकी का कहना है कि कथित फर्जी वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी अपने रिश्ते को लेकर भी बात करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का कहना है कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवनभर रहने का फैसला किया है और मंदिर में मानसिक रूप से एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी स्वीकार कर लिया है। उनका दावा है कि कुछ कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद वे कानूनी रूप से शादी करेंगे।

देखें वीडियो

हमें परेशान ना करें
हालांकि, दोनों ने किन कानूनी अड़चनों का जिक्र किया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। साथ ही, वीडियो को फर्जी बताए जाने के महिला पुलिसकर्मी के दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नए वीडियो में दोनों ने लोगों से उनके निजी जीवन में दखल नहीं देने और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न करने की अपील की है। एक तरफ पहले WhatsApp ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो शेयर होने के मामले में विभागीय कार्रवाई हुई, तो दूसरी तरफ अब दोनों पुलिसकर्मी सामने आकर अपने रिश्ते और शादी की योजना के बारे में बात कर रहे हैं। 

(रिपोर्ट: रोहित त्रिपाठी,बिजनौर)

ये भी पढ़ें:
प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत, पति-पत्नी ने मिलकर की प्रेमी की हत्या, झाड़ियों में फेंका था शव