1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में जब DM और DIG गश्त कर रहे थे तब अचानक क्या हुआ? एसपी ने बताई ये बात

संभल में जब DM और DIG गश्त कर रहे थे तब अचानक क्या हुआ? एसपी ने बताई ये बात

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है। हालात नियंत्रण में हैं। पथराव के बाद डीएम और डीआईजी जब गश्त कर रहे थे अचानक ऐसी घटना हुई..

Sambhal, Violence- India TV Hindi
Image Source : PTI संभल में गश्त करती पुलिस

संभल: संभल की जामा मस्जिद (Jama Masjid) में कोर्ट के आदेश पर सर्वे (Survey) का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई है। पथराव और फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक उपद्रवियों के दो तीन समूह थे जो लगातार गोलीबारी कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने सर्वे करने आई टीम को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। 

उप जिलाधिकारी का पैर टूटा

इस हिंसा, गोलीबारी और पथराव में पुलिस अधीक्षक (SP) के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पैर में गोली लगी है जबकि उप जिलाधिकारी का पैर टूट गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी छर्रे लगे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है। 

वहीं संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। संभल में अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने अचानक पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। इस पुलिस ने भी जवाबी कर्रवाई की। इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने कुछ वाहनों को निशाना बनाया और उनमे आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ तितर-बितर कर दिया।

डीएम और डीआईजी पर पथराव

एसपी बिश्नोई ने बताया कि जब डीएम और डीआईजी गश्त कर रहे थे, तो दो महिलाओं ने उन पर पथराव किया और देसी कट्टे से फायरिंग की गई और एक पीआरओ के पैर में गोली लग गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...उनके खिलाफ एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि इस हिंसा में 20 से 22 पुलिसकर्मी घायल हुई हैं। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनके मोबाइल चेक किए जा रहे हैं कि कोई साजिश थी या नहीं।