1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तहरीक-ए-मुजाहिदीन हिंदुस्तान संगठन क्या है? जिसने ली गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी

तहरीक-ए-मुजाहिदीन हिंदुस्तान संगठन क्या है? जिसने ली गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने जिम्मेदारी ली है। जानें इस संगठन के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।

Ghaziabad police post blast- India TV Hindi
Image Source : PTI गाजियाबाद की पुलिस चौकी में धमाके पीछे कौन?

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में संगठन ने दावा किया है कि उसने कथित तौर पर ‘भगवा हुकूमत’ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया। आतंकी संगठन के इस दावे के बाद फॉरेंसिक टीम और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। दरअसल, जहां ये धमाका हुआ है वो इलाका बेहद व्यस्त और संवेदनशील माना जाता है। वसुंधरा पुलिस चौकी के दोनों तरफ सड़क है जो इंदिरापुरम और गाजियाबाद को आपस में जोड़ती है। इसके पास से दिल्ली से राजनगर की ओर जाने वाला एलिवेटेड रोड भी गुजरता है।

तहरीक-ए-मुजाहिदीन हिंदुस्तान संगठन क्या है?

ऐसे में लगातार आवाजाही वाले इस क्षेत्र में पुलिस चौकी के भीतर इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाता है। अब पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात की बारीकी से जांच कर रही हैं। इस ब्लास्ट के बाद जिस Tehreek Ul Mujahideen Hindustan' संगठन ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली है, उस संगठन को लेकर एजेंसियों का कहना है कि ये एक नया संगठन लग रहा है। इससे पहले इस संगठन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

क्या Tehreek-ul-Mujahideen से भी है कनेक्शन?

वहीं, सूत्रों का कहना है कि एक संगठन जिसका नाम Tehreek-ul-Mujahideen (TuM) था, उसे गृह मंत्रालय में साल 2019 में आतंकी संगठन घोषित करके बैन कर दिया था। ये संगठन PoK से चलाया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि Tehreek Ul Mujahideen Hindustan कोई नया संगठन हो सकता है। इसका संबंध Tehreek-ul-Mujahideen (TuM) से है या नही इसकी जांच की जा रही है।

ISI की गहरी साजिश की भी आशंका

आशंका है कि इस संगठन का नाम इस्तेमाल करने के पीछे गहरी साजिश है। ISI, लोकल नेटवर्क का इस्तेमाल करके इस तरह का नाम का प्रयोग करके भारतीय एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश कर सकती है। इसके पीछे शहजाद भट्टी हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है। वसुंधरा चौकी में धमाका इतनी तेज था कि उसकी खिड़कियां टूट गईं और दीवारों में दरार आ गई।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में AC के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई धमाकों के साथ फटे एसी गैस सिलेंडर और कंप्रेसर, एक शख्स की मौत