1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी ने पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर मारा, फिर शव को नहर में फेंका

पत्नी ने पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर मारा, फिर शव को नहर में फेंका

मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक पत्नी ने अपने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला और उसके पति ने प्रेमी को शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया.

Wife along with husband killed her lover beat him with a hammer and then threw the body in the canal- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां एक बेवफा प्रेमिका ने अपने पति और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने प्रेमी को पहले तो हथौड़े से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को बोरे में भरकर नहर में ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में आरोपी प्रेमिकी और उसके पति सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने नहर से शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए बेज दिाय है। वहीं आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथौड़े और बाइक को बरामद कर लिया गया है। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या

दरअसल 23 मई को मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी थाने में एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि धनवंत नाम का एक युवक घर से गायब है, जिसके चलते इस मामले को लेकर जब पुलिस सक्रिय हुई और युवक तलाश की गई तो पता चला की लापता युवक देवबंद थाना क्षेत्र के अंबेहटा गांव में गया था, जिसके बाद वह लौट कर वापस घर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने अंबेहटा गांव से एक महिला सुषमा और उसके पति रविंद्र और एक अन्य अभियुक्त अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पूछताछ के दौरान सुषमा ने बताया कि उसका धनवंत के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन 1 साल पहले वह धनवंत से अलग हो गई, जिसके बाद भी धनवंत अक्सर सुषमा के ऊपर मिलने का दबाव बनाया करता था। 

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

जानकारी के मुताबिक, जब सुषमा के पति रविंदर को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी पत्नी सुषमा के साथ मिलकर धनवंत की हत्या करने की साजिश रची। इसके बाद रविंद्र ने अपने दो अन्य साथियों को भी इसमें शामिल किया. इसके बाद सुषमा ने फोन करके धनवंत को 23 तारीख की शाम में अंबेहटा गांव में अपने घर पर बुलाया। धनवंत जब वहां पहुंचा तो वहां उसकी हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को बोरी में भरकर उन्होंने कुटेसरा नहर में ठिकाने लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही पर मंगलवार को धनवंत के शव को नहर से बरामद किया और हत्यारों के पास से पुलिस ने हथौड़ा और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।