1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में महिला ने पूर्व पति की तवे से हमला कर की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ में महिला ने पूर्व पति की तवे से हमला कर की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ में एक महिला ने अपने पूर्व पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने युवक के सिर पर तवे से हमला कर दिया। इस हमले के बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने अपने पूर्व पति की तवे से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक युवक अपने पूर्व पत्नी के घर के बाहर खड़ा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने तवे से युवक के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक को गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में उसे जानकीपुरम के एक ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से बाद में केजीएमयू रेफर कर दिया गया। हालांकि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

तवे से सिर पर किया हमला

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जानकीपुरम इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पूर्व पति की हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब वह महिला के घर आया था और दोनों के बीच बहस हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई जब आशियाना इलाके में रहने वाले सोनी, जानकीपुरम के कौशल्या गार्डन में अपनी पूर्व पत्नी तपस्या सिंह के घर गए थे। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके दौरान तपस्या सिंह ने कथित तौर पर सोनी के सिर पर तवे से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान पूर्व पति की हुई मौत

पुलिस का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोनी को इलाज के लिए जानकीपुरम के एक ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा आरोपी तपस्या सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि मृतक के परिवार से शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

नोएडा में घर में सो रहे पिता की नाबालिग ने की हत्या, खुद मेट्रो के सामने आकर किया सुसाइड