1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उतर गया रील बनाने का भूत, महिला ने कार की बोनट पर बनाया वीडियो; कटा 22500 रुपये का चालान

उतर गया रील बनाने का भूत, महिला ने कार की बोनट पर बनाया वीडियो; कटा 22500 रुपये का चालान

यूपी के औरैया जिले में एक महिला की रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उसने एक कार की बोनट पर बैठकर और खड़ी होकर रील बनाई थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एआरटीओ ने कार का 22500 रुपये का चालान काटा है।

रील बनाने पर कार का कटा चालान।- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO रील बनाने पर कार का कटा चालान।

औरैया: यूपी के औरैया जिले में एक महिला को रील बनाने का शौक महंगा पड़ गया। महिला ने कार के बोनट पर बैठकर रील बनाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने इस घटना का संज्ञान लिया है और कार का चालान भी काट दिया है। औरैया एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए कार का 22500 का चालान कर दिया है। महिला ने अलग-अलग गानों पर कार के साथ रील बनाई है। कई रील्स में वह कार की बोनट पर भी बैठी हुई नजर आ रही है। 

वायरल रील का एआरटीओ ने लिया संज्ञान

दरअसल, औरैया जिले में एक महिला को कार की बोनट पर बैठकर रील बनाना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया महिला की रील तो वायरल हो गई, लेकिन अब ये रील वायरल होना काफी महंगा भी पड़ गया है। दरअसल, औरैया एआरटीओ के संज्ञान में यह मामला आने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी ने कार का 22500 रुपये का चालान काटा है। पूरा मामला औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ये वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बनाई गई है, जिसमें महिला कार के बोनट पर बैठी हुई नजर आ रही है।

कार का कटा चालान

बता दें कि रील बनाते समय कार के अंदर और भी लोग बैठे दिखाई दे हैं। इसके अलावा महिला कार के बोनट पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी। ये वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं गाड़ी नंबर यूपी 79 जेड 8974 की बोनट पर बैठकर महिला द्वारा 'तेरे कारे कारे नैन मोपे जादू कर गए' के गाने पर रील बनाई गई। वहीं दूसरी वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर 'सारी रात मुझे तेरी याद आती रही' गाने पर बनाई गई है, जिसमें महिला ने कार के बोनट पर खड़ी होकर रील बनाई है। फिलहाल एआरटीओ विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए 22500 रुपये का चालान किया है। (इनपुट- दीपेंद्र सिंह)

यह भी पढ़ें- 

UP: गेहूं काटने गए किसानों को खेत में मिला ट्रॉली बैग, खोलकर देखा तो मिला युवक का शव; मचा हड़कंप

पैदल जा रहे दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर 15 फुट दूर गिरे; सामने आया CCTV फुटेज