1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 9 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्र्रांसफर, एडीजी आगरा और कानपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले गए

यूपी में 9 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्र्रांसफर, एडीजी आगरा और कानपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले गए

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 9 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसी कड़ी में कानपुर पुलिस कमिश्नर समेत एडीजी आगरा और अन्य कई अधिकारियों का तबादला किया गया है।

yogi adityanath govt transferred 9 IPS officers  ADG Agra and Kanpur police commissioner also change- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। कुल 9 आईपीएस अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान ट्रांसफर किया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का भी ट्रांसफर किया गया है। जोगदंड को 1090 का एडीजी बनाया गया है। एडीजी आगरा रहे राजीव कृष्णा को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है। वहीं आगरा में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ की तैनाती की गई है। 

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक आरके स्वर्णकार को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस बनाया गया है। नवीन अरोड़ा को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज बनाया गया है। बीडी पॉल्सन को एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। डॉ। संजीव गुप्ता को गृह सचिव उप्र शासन बनाया गया है। एलआर कुमार को यूपी का डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में भी कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। 

जून में भी हुआ था तबादला

इससे पहले जून महीने में भी आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। ये तबादले प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से किए गए थे। इस दौरान नीलाब्जा चौधरी को जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कानपुर बनाया गया था। वहीं आकाश कुलहरी को प्रयागराज से लखनऊ लाया गया था। वो प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त थे। तबादला कर उन्हें लखनऊ का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट बनाया गया था।