A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरसाना में योगी आदित्यनाथ की लड्डू वाली होली, कहा- 'राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं'

बरसाना में योगी आदित्यनाथ की लड्डू वाली होली, कहा- 'राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं'

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली का 40 दिनों का उत्सव चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरसाना में राधा रानी के मंदिर में लड्डू मार होली में शामिल हुए।

Mathura, Holi, Yogi Adityanath, Brij Holi, Radha Rani Temple- India TV Hindi
Image Source : X.COM/MYOGIADITYANATH बरसाना में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।

मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होली का 40 दिनों का उत्सव चल रहा है। दुनिया भर में मशहूर ब्रज की होली में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए हैं। वह बरसाना में राधा रानी के मंदिर में पहुंचे हैं और लड्डू मार होली का आनंद लिया है। बता दें कि राधा रानी के दरबार में आज लड्डू मार होली का आयोजन किया गया है। शनिवार को यहीं पर लट्ठ मार होली खेली जाएगी। बता दें कि सीएम योगी आज कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे।

'राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं'

मथुरा में होली का आनंद उठा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा, 'महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं। हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और लीलाधारी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं।'

मथुरा में ये था सीएम योगी का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के बरसाना के रंगोंत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 11:35 मिनट पर मथुरा के बरसाना स्थित नगर पंचायत के हेलीपेड पर सीएम योगी का हेलीकॉप्टर लैंड करना था। इसके बाद उन्हें 11:45 बजे रोपवे के जरिये राधारानी के दर्शन करने मंदिर पहुंचना था। सीएम को 12:15 बजे मंदिर में आयोजित लड्डू होली में शामिल होना था। इसके अलावा उनके कार्यक्रम में कॉलेज के ग्राउंड पर रंगोंत्स्व कार्यक्रम का उद्वघाटन करना और लोक निर्माण विभाग के कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करना भी शामिल है।