1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: गर्लफ्रेंड से शादी करने की जिद में 'वीरू' बना प्रेमी, हाई टेंशन टावर पर चढ़ कर याद दिलाया 'शोले' फिल्म वाला सीन

VIDEO: गर्लफ्रेंड से शादी करने की जिद में 'वीरू' बना प्रेमी, हाई टेंशन टावर पर चढ़ कर याद दिलाया 'शोले' फिल्म वाला सीन

मुजफ्फरनगर में प्रेम में पागल एक युवक फिल्म शोले वाला सीन याद दिला दिया। गांव की रहने वाली लड़की से शादी की जिद लिए वह बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।

प्रेमिका से शादी करने के लिए हाई टेंशन टावर चढ़ा युवक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT प्रेमिका से शादी करने के लिए हाई टेंशन टावर चढ़ा युवक

 मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद में सीधा हाई  बिजली के टेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक ने नीचे आने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित उतारा गया। युवक की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गांव की रहने वाली लड़की से शादी कराने की मांग

यह घटना मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव की है। अर्जुन नाम का युवक हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही उसने मांग रखी कि उसकी शादी उसकी प्रेमिका से कराई जाए, जो इसी गांव की रहने वाली है।

नीचे उतरने के लिए प्रेमिका से कराई गई अपील

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची। टावर पर चढ़े युवक को समझाने के लिए पुलिस के साथ-साथ परिजनों ने भी लगातार प्रयास किया। इसके बाद युवती से भी अपील कराई गई, जिसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

दोनों के परिजन समस्या का कर रहे समाधार

युवक का मेडिकल कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। दोनों परिजन आपस में इसके समाधान के लिए बातचीत कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

युवती की कहीं और तय हो चुकी है शादी

पुलिस ने जानकारी दी कि 22 सितंबर की शाम को अर्जुन नामक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया था। युवक ने बताया कि उसकी कोर्ट मैरिज उसी युवती से हो चुकी है, जिसके साथ वह रहना चाहता है। लेकिन अक्टूबर के पहले हफ्ते में युवती की बारात तय हो चुकी है और वह नहीं चाहता कि युवती की शादी कहीं और हो। इस मसले पर दोनों परिवारों के बीच बातचीत जारी है और समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट- योगेश त्यागी, मुजफ्फरनगर