उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाइवे पर चट्टान खिसकी, 9 लोगों की दबने से मौत
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाइवे पर चट्टान खिसकी, 9 लोगों की दबने से मौत
IndiaTV Hindi Desk
Published : Dec 21, 2018 02:07 pm IST, Updated : Dec 21, 2018 02:07 pm IST
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में आज पहाड़ी की चट्टान खिसक गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है।
File Photo
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में आज पहाड़ी की चट्टान खिसक गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा केदारनाथ हाइवे पर बांसवाड़ा के पास हुआ है। फिलहाल कई मजदूरों के दबे होने की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल मलबे को हटाने और घायलों को बाहर निकालने का काम चल रहा है।