- Hindi News
- वीडियो
- भविष्यवाणी
- आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए इसका खास महत्व
आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए इसका खास महत्व
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। आप लोगों को पता ही होगा कि- प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, जबकि हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है । दरअसल यह व्रत सुबह से लेकर शाम को चन्द्रोदय निकलने तक रखा जाता है, उसके बाद व्रत का पारण कर लिया जाता है। चतुर्थी तिथि कल सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक ही रहेगी। जानिए आज का महत्व।
Related Videos
-
Aaj Ka Rashifal, 28 Oct 2026: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे ?
-
Aaj Ka Rashifal, 27 Oct 2026: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे ?
-
Aaj Ka Rashifal, 26 Oct 2026: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे ?
-
-
Aaj Ka Rashifal, 25 Oct 2026: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे ?
-
Aaj Ka Rashifal, 24 Oct 2026: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे ?
