A
  1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. भविष्यवाणी
  4. आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए इसका खास महत्व

आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए इसका खास महत्व

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है । षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 28 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग के दौरान करना अच्छा नहीं माना जाता। साथ ही आज रात 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर कल सुबह सूर्योदय तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। जानिए आज का महत्व।