- Hindi News
- वीडियो
- मनोरंजन
- 'तांडव' के निर्माताओं के खिलाफ लखनऊ में FIR
'तांडव' के निर्माताओं के खिलाफ लखनऊ में FIR
अमेजन प्राइम (Amazon Prime) की विवादों में घिरी वेबसीरीज तांडव (Tandav) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में तांडव वेबसीरीज के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। यह एफआईआर हजरतगंज कोतवाली (Hazratganj Kotwali) के सब इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई है। इस FIR में अमेज़न प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित (Aparna Purohit) समेत वेबसीरीज के निर्माता, निर्देशक और राइटर को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ समाज में विद्वेष फैलाने, अशांति फैलाने जैसी तमाम धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज Tandav के खिलाफ शिकायतों का संज्ञान लिया है और अमेज़न प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण मांगा है।
Related Videos
-
Sharry Mann Interview: सिद्धू मूसेवाला, परमिश वर्मा विवाद और गैंगस्टर्स पर खुलकर बात
-
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! आमिर खान के भांजे ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
-
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड: धुरंधर 2 के करीब पहुंची फिल्म, अजय देवगन को नई कामयाबी
-
-
दृश्यम 3 फिल्म समीक्षा: अजय देवगन बनाम जयदीप अहलावत! क्या है इस रहस्य का सच?
-
समय रैना से लेकर करण जौहर तक, भुवन बाम और द रिवोल्यूशनरीज ने दिए तगड़े जवाब
