- Hindi News
- वीडियो
- हक़ीक़त क्या है
- मुकुल रॉय की तृणमूल में वापसी, ममता बोलीं, अभी भाजपा के और नेता भी पार्टी में आएंगे
मुकुल रॉय की तृणमूल में वापसी, ममता बोलीं, अभी भाजपा के और नेता भी पार्टी में आएंगे
पश्चिम बंगाल बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक मुकुल रॉय आज टीएमसी में शामिल हो गए। शुक्रवार दोपहर मुकुल रॉय ने टीएमसी दफ्तर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता हासिल की। इससे पहले उन्होंने पार्टी मुख्यालय में ममता बनर्जी और दूसरे नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। बता दें कि कुछ दिन पहले जब मुकुल रॉय की पत्नी कोरोना से संक्रमित थीं तो तृणमूल कांग्रेस सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल जाकर रॉय की पत्नी का हालचाल लिया था।
वहीं मुकुल रॉय का जाना बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। दरअसल 2017 के बाद टीएमसी के दिग्गजों को बीजेपी में लाने में उनकी अहम भूमिका रही है। अब मुकुल रॉय की घर वापसी के बाद उनके करीबी और समर्थकों का भी टीएमसी में जाना तय माना जा रहा है।
Related Videos
-
Haqiqat Kya Hai : शहबाज़ शरीफ की कुर्सी जाने वाली, अब सुपर बॉस बनेगा मुनीर !
-
Haqiqat Kya Hai : पाकिस्तान के लिए हथियार तैयार हो रहा, बंकर में छुपा आतंकी भी मरेगा!
-
Haqiqat Kya Hai: हिंदुस्तान पर अटैक का प्लान बनाने वाला शहजाद कौन ?
-
-
Haqiqat Kya Hai : Amit Shah अलर्ट नहीं होते तो क्या 14 राज्यों में सीरियल ब्लास्ट हो जाता?
-
Haqiqat Ky Hai: मोदी का माइंड गेम 'दिमागी नक्सल' नहीं समझ पाएंगे ?
