- Hindi News
- वीडियो
- हक़ीक़त क्या है
- अमेरिका में पीएम मोदी: प्रमुख क्षेत्रों के टॉप अमेरिकी CEOs से हुई मुलाकात
अमेरिका में पीएम मोदी: प्रमुख क्षेत्रों के टॉप अमेरिकी CEOs से हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्र की पांच प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात कर अपनी अमेरिका यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भारत में उपलब्ध आर्थिक अवसरों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पहली बार आमने- सामने की बैठक करेंगे। उन्होंने अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने क्वालकॉम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन जैसी पांच प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) के साथ एक-एक करके मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने जिन पांच कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाक़ात की, उनमे एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और जनरल एटॉमिक्स के सीईओ विवेक लाल भारतीय मूल के अमेरिकी हैं।
Related Videos
-
Haqiqat Kya Hai : दिवाली के बाद क्या राहुल का रिकॉर्ड सुधरेगा ?
-
Haqiqat Kya Hai : मोदी जब आएंगे, क्या राहुल सड़क पर बहस कर पाएंगे?
-
Haqiqat Kya Hai : 2029 के रुझान आने शुरू हो गए, राहुल हारने की तैयारी कर रहे ?
-
-
Haqiqat Kya Hai : 'मोदी की आर्मी' पैदल मैदान में उतरी, फिर जीतकर दिखाएंगे ?
-
Haqiqat Kya Hai:राहुल गांधी के रामलीला मैदान का प्रयोग फेल या पास?
