- Hindi News
- वीडियो
- कुरुक्षेत्र
- कुरुक्षेत्र: ममता बनर्जी के ऊपर कथित 'हमले' को लेकर टीएमसी Vs बीजेपी
कुरुक्षेत्र: ममता बनर्जी के ऊपर कथित 'हमले' को लेकर टीएमसी Vs बीजेपी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे आने वाले कुछ दिनों में व्हील चेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर सकती हैं। अस्पताल से जारी अपने पहले बयान में ममता बनर्जी ने कहा है कि वे 3-4 दिन में वापस लौटेंगी और हो सकता है कि कुछ दिन तक पैर में तकलीफ की वजह से व्हील चेयर पर रहना पड़े। ममता बनर्जी के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि वे आने वाले दिनों में व्हील चेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर सकती हैं।
अस्पताल से जारी अपने पहले बयान में ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है, उन्होंने कहा, "जितने भी यूथ हैं मैं उनको कहना चाहती हूं कि आप सभी शांति बनाए रखें, मुझे कल बहुत चोट लगी थी, अभी भी मुझे सीने, सिर और हाथ पांव में दर्द महसूस हो रहा है। मैं गाड़ी के बोनट के पास नमस्कार कर रही थी तब ज्यादा प्रेशर आया और गाड़ी मेरे ऊपर चढ़ गई। मेरे पास जो दवाएं थी वो मैने खाने के बाद कोलकाता के लिए निकल गए, मैं अपील करूंगी कि सबलोग शांति बनाए रखें, कुछ ऐसा न करें जिससे आम लोगों को परेशानी हो, 3-4 दिन में मैं वापस लौट आऊंगी, हो सकता है कुछ दिन तक मुझे पैर की वजह से व्हील चेयर पर रहना पड़े"
Related Videos
-
Coffee Par Kurukshetra : अखिलेश का 'धन'राज सरप्राइज, राज्यसभा की फाइट, BJP कितनी जीतेगी ?
-
Coffee Par Kurukshetra : राहुल बुला रहे, अखिलेश नहीं आ रहे, 27 से पहले ही टूट जाएगी दो लड़कों की जोड़ी?
-
Coffee Par Kurukshetra: राहुल-अखिलेश यूपी में एंटी इंकम्बेंसी ढूंढ पाएंगे ?
-
-
Coffee Par Kurukshetra : जीते तो ठीक हारे तो धांधली, राहुल के आरोप कितने सही, जाएंगे ज्ञानेश कुमार?
-
Coffee Par Kurukshetra : 10 महीने, 14 आपत्तियां, चुनाव आयोग में क्या हुआ, झगड़े की फुल INSIDE STORY!
