- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- दिल्ली: DTC क्लस्टर बस ने सड़क किनारे खड़े लोगो को रौंदा, तीन की मौत
दिल्ली: DTC क्लस्टर बस ने सड़क किनारे खड़े लोगो को रौंदा, तीन की मौत
राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के हर्ष विहार थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक डीटीसी की क्लस्टर बस ने फ्लाईओवर से उतरते वक्त सड़क किनारे खड़े लोगो को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में एक नाबालिग समेत 3 लोगो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।यह हादसा गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। ITI नंद नगरी के फ्लाईओवर से एक बस इतनी तेजी से उतरी कि बस से ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और उसने सड़क किनारे खड़े रेहड़ी पटरी वालो को कुचल दिया। इसके बाद बस सड़क के किनारे खड़े एक टाटा 407 से भी टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रोका और अपना रोष व्यक्त किया। गुस्साए लोगों ने बस में बुरी तरह तोड़ृफोड़ कर दी।
Related Videos
-
Dharmyudh : नेपाल पर एक और बड़ा खतरा मंडराया, भोटेकोशी में खतरे की घंटी !
-
Muqabla : तेजस्वी-ममता और केजरीवाल, 27 में अखिलेश का भी वही हाल?
-
Aaj Ki Badi Khabar : 6 घंटे का सैलाब आया, नेपाल में अब क्या बचा?
-
-
Kahani Kursi Ki : 40 हजार-लैपटॉप-साइकिल, अखिलेश की न्यू M स्कीम, कितना असर होगा ?
-
Rajdharm : कैसे आई 'रहस्यमयी' बाढ़, नेपाल के फ्लैश फ्लड की क्या वजह ?
