A
  1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद असम दौरा रद्द कर दिल्ली लौट रहे अमित शाह, कहा - मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद असम दौरा रद्द कर दिल्ली लौट रहे अमित शाह, कहा - मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 22 जवानों के शहीद होने के मद्देनजर रविवार को असम में चुनाव प्रचार के लिए अपना दौरा बीच में ही रोककर दिल्ली लौट रहे हैं। अमित शाह ने सुआलकुची में रविवार को कहा कि नक्सली हमलों में सुरक्षाकर्मियों की जान जाने जैसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उचित समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।