- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, फिरोज़पुर रैली हुई रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, फिरोज़पुर रैली हुई रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोज़पुर में होने जा रही रैली रद्द हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा में चूक के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह पंजाब के बठिंडा में लैंड किया था। इसके बाद मौसम खराब होने की वजह से आगे का सफर सड़क मार्ग के जरिए तय करने का फैसला किया गया। सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त प्रधानमंत्री बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे।
Related Videos
-
UP Ka Muqabla : अखिलेश के PDA में भाईजान का अपमान, ओवैसी का देगा साथ ?
-
Kahani Kursi Ki : प्लेन में क्या हुआ, कैप्टन स्मित ने मोदी से क्या कहा? EXCLUSIVE
-
Special Report : बलोच बॉर्डर से घुसी तालिबान आर्मी ?
-
-
Dharmyudh : वोट चोरी मुद्दे पर विपक्ष में फूट, जंतर मंतर से किनारा ?
-
Rajdharm : CEC पर एक्शन-रिएक्शन, 5 घंटे की क्या रिपोर्ट ?
