पीएम मोदी ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया
Published : Aug 01, 2020 06:57 pm IST, Updated : Aug 01, 2020 08:35 pm IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने-माने नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अमर सिंह को सार्वजनिक जीवन में बेहद ऊर्जावान बताया और कहा कि पिछले कुछ दशकों में उन्होंने कई प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम को बहुत करीब से देखा। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे।उनके निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
