- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- रोहतांग में PM मोदी ने किया अटल टनल का उद्घाटन
रोहतांग में PM मोदी ने किया अटल टनल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया। यह दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल है। 9.02 लंबी यह सुरंग मनाली को वर्ष भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। पहले घाटी छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी। सुरंग को हिमालय के पीर पंजाल की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच अत्याधुनिक विशिष्टताओं के साथ समुद्र तल से करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। घोड़े की नाल के आकार वाली दो लेन की इस सुरंग में आठ मीटर चौड़ी सड़क है और इसकी ऊंचाई 5.525 मीटर है।
Related Videos
-
Dumdar 10: राहुल गांधी की वोट लीला के खिलाफ बीजेपी का मोर्चा, अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा
-
9 Baje ki Badi Khabar : फ्लोरिडा प्लेन क्रैश का भयानक वीडियो
-
Dharmyudh : रामलीला में सियासी टक्कर, दिल्ली में जाम भयंकर !
-
-
Rahul Gandhi Ramlila Maidan Rally : मोदी की सेना Vs राहुल की सेना, रामलीला मैदान से रण शुरू !
-
Rahul Gandhi Ramlila Maidan Rally : रामलीला मैदान से सियासी भूचाल, राहुल-अखिलेश का 2027 प्लान !
