- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक लावारिस स्कॉर्पियो में मिला विस्फोटक सामान
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक लावारिस स्कॉर्पियो में मिला विस्फोटक सामान
देश के सबसे अमीर शख्स और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक लावारिस स्कॉर्पियो में जिलेटिन की छड़ें मिलने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉर्पियो में ये जिलेटिन की छड़ें मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के पास मिली हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के पास इन छड़ों के मिलने की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो कार काफी देर से मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी थी, और जांच में इसका नंबर भी फर्जी पाया गया था। इसके बाद बम स्कवॉड को मौके पर बुलाया गया जिसने जिलेटिन की छड़ें बरामद कीं।
Related Videos
-
Muqabla : ना होटल सेफ, ना हॉस्पिटल, आग ही आग, दांव पर जान!
-
Super 100 : मालवीय नगर हादसे के बाद एक्शन में दिल्ली की सीएम
-
Muqabla : अंदर आग, बाहर ताला, किसने 21 को जिंदा जलाकर मार डाला?
-
-
Super 100 : ममता बनर्जी न पार्टी बचा पाईं, न भतीजे को बचा पाएंगी!
-
Super 100 : CBSE विवाद पर मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई
