A
  1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Delhi Riots Case: JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार

Delhi Riots Case: JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस साल फरवरी के दौरान दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में उमर खालिद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उमर खालिद वही व्यक्ति है जिसके ऊपर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने का भी आरोप है। दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में उमर खालिद की गिरफ्तारी रविवार रात को हुई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस उमर खालिद को पूछताछ के लिए बुला रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उमर खालिद को गिरफ्तार किया है।