- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- ग्राउन्ड रिपोर्ट: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा
ग्राउन्ड रिपोर्ट: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में विधानसभा चुनाव होने से लगभग सवा साल पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रूपाणी ने किन कारणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है, जहां 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं। रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पांच साल तक राज्य की सेवा करने का अवसर दिया गया। मैंने राज्य के विकास में योगदान दिया। आगे मेरी पार्टी जो काम देगी, मैं करुंगा।
Related Videos
-
Haryana Bijli vibhag strike: हरियाणा में ठप बिजली सप्लाई, पब्लिक का गुस्सा हाई!
-
Dumdar 10: विधान परिषद की जंग, यूपी में 27 का सेमीफाइनल!
-
Special Report : ट्रंप से NO कमीशन, ईरान से NO परमिशन !
-
-
Dharmyudh : श्रद्धा दुबे अब एक-एक राज बताएगी, किस-किस VIP का आएगा नंबर ?
-
Rajdharm : कंटेट के नाम पर नफरती एजेंडा, पूर्वोत्तर का अपमान क्यों ?
