- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- ओवैसी के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- इस बार हैदराबाद में बीजेपी जीतेगी
ओवैसी के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- इस बार हैदराबाद में बीजेपी जीतेगी
हैदराबाद निकाय चुनाव 2020 में बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहुंचकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। अमित शाह ने हैदरबाद नगर निगम चुनाव (GHMC) के लिए प्रचार के आखिरी दिन रविवार को सिकंदराबाद में रोड शो किया। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद रोड शो के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हैदराबाद निकाय चुनाव में बहुमत हासिल करेगी। अमित शाह ने कहा कि मैं बीजेपी को अपार समर्थन दिखाने के लिए हैदराबाद के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। शाह ने कहा कि रोड शो को देखकर मुझे भरोसा है कि भाजपा अबकी बार सीट बढ़ाने के लिए, संगठन बढ़ाने के लिए नहीं लड़ रही है, इस बार चुनाव के बाद हैदराबाद में मेयर भारतीय जनता पार्टी का होगा, हैदराबाद की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का अगला मेयर बीजेपी से ही होगा।
Related Videos
-
Dharmyudh Full: लखनऊ में मतगणना स्थल के बाहर सपा-बीजेपी आमने सामने
-
Dumdar 10: योगी-अखिलेश का इम्तिहान, किसके दबदबे वाला परिणाम?
-
UP Ka Muqabla: अखिलेश यादव के 90% वोट पर ओवैसी की सीधी चोट?
-
-
Kahani Kursi Ki : 8 साल बाद कोर्ट से राहुल गांधी को राहत या आफत मिली ?
-
Rajdharm: बड़े मियां छोटे मियां, योगी का क्लीयर कट मैसेज,हैट्रिक कन्फर्म!
