- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- Top 9 News: मुंबई की तरफ बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘तौकते’
Top 9 News: मुंबई की तरफ बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘तौकते’
केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘तौकते’ उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ गया। चक्रवात के चलते तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश हुई और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। चक्रवात के कारण हुई घटनाओं की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए तथा लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ अगले 24 घंटे में और तीव्र हो सकता है
Related Videos
-
Kahani Kursi Ki : विरोधियों का ढाका मॉडल, फेल होगा CJP का मकसद, क्या Report ?
-
UP Ka Muqabla : कॉकरोच जनता पार्टी ने बुलाया, कोई नहीं आया!
-
Aaj Ki Badi Khabar : तिहाड़ में सौरव & रांका, अब नंबर दिपके का, शो फ्लॉप!
-
-
Special Report : आटे के लिए जंग, पाकिस्तान में हाहाकार !
-
Rajdharm : कनॉट प्लेस में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात !
