- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- जानें, सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने को लेकर क्या कहा
जानें, सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने को लेकर क्या कहा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को राज्य के लोगों को संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है। लॉकडाउन का फैसला बहुत ही घातक है। ठाकरे ने कहा कि अनर्थ रोकने जाएंगे तो अर्थ चक्र रुकेगा, करें तो करें क्या? कई पार्टियां लॉकडाउन (Maharashtra Lockdown) के नाम पर सियासत कर रही हैं। मैं संपूर्ण लॉकडाउन की चेतावनी दे रहा हूं। मैं अभी लॉकडाउन का ऐलान नहीं कर रहा हूं। लेकिन अगर हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना ही होगा। मास्क ना लगाने में कोई बहादुरी नहीं है। एक-दो दिन में एक्सपर्ट से बात करने के बाद महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर फैसला करूंगा।
Related Videos
-
Kahani Kursi Ki : वंदे मातरम् कंट्रोवर्सी, अब धरने पर बैठे राहुल गांधी, किस बात पर अड़े?
-
Dharmyudh : राहुल की मांग मानी गई, FIR पर धरना खत्म !
-
Muqabla : अखिलेश का वोट जात-जात, योगी को सबका साथ ?
-
-
Rajdharm : कांग्रेस का गोलपोस्ट चेंज, राहुल गांधी के हाथ में 'पैलेट'!
-
Aaj Ki Badi Khabar : पैलेट गन के छर्रे, राहुल राजनीति चमका रहे? |
