- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- डेरेक ओ ब्रायन और संजय सिंह सहित 8 सांसद एक हफ्ते के लिए सस्पेंड
डेरेक ओ ब्रायन और संजय सिंह सहित 8 सांसद एक हफ्ते के लिए सस्पेंड
राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने रविवार को राज्यसभा में हंगामा करने के लिए 8 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया है। जो सांसद निलंबित हुए हैं उनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन, आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव साटव, रिपुन बोरा तथा नाजिर हुसैन, केके रागेश, डोला सेन और एक करीम का नाम शामिल है। नायडू ने सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा, ''कल का दिन राज्यसभा के लिए बहुत बुरा दिन था जब कुछ सदस्य सदन के वेल तक आ गए। डिप्टी चेयरमैन के साथ धक्कामुक्की की गई। उन्हें अपना काम करने से रोका गया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं सांसदों को सुझाव देता हूं, कृपया थोड़ा आत्मनिरीक्षण कीजिए।''
Related Videos
-
Dharmyudh : पंजाब में नशे पर आर-पार, BJP का बड़ा दांव !
-
Prahar Full Episode: पंजाब में ड्रग्स पर लड़ाई...खून-खराबे तक आई?
-
Rajdharm : हूती Vs पाकिस्तान, सऊदी में जंग का ऐलान !
-
-
Abhi Abhi Full : DUSU चुनाव में 4 पदों के लिए 20 कैंडिडेट मैदान में
-
9 Baje 9 Khabar Full Episode : दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, जांच कर रही पुलिस
