- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी एवं नाखुशी जताई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक में इस्तीफा देने के बारे में फैसला किया।
