- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थाम सकते है राजीव बनर्जी
इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थाम सकते है राजीव बनर्जी
पश्चिम बंगाल में सियासत बेहद गर्म है। ममता बनर्जी की सरकार में वन मंत्री रहे टीएमसी के नेता राजीव बनर्जी ने आज सुबह इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि राजीव बनर्जी अब अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेंगे। राजीव बनर्जी को ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है। बनर्जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सूचित किया कि वह कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया। डोमजूड़ का प्रतिनिधित्व करने वाले बनर्जी पिछले कुछ सप्ताह से सत्तारूढ़ पार्टी के एक धड़े के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे। उन्होंने पत्र में लिखा, "पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बड़े सम्मान की बात है। यह अवसर देने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"
Related Videos
-
Dumdar 10 Full Episode: MLC चुनाव का स्कोर, यूपी की क्या फाइनल रिपोर्ट?
-
9 Baje 9 Khabar Full Episode : आगरा..गोरखपुर..वाराणसी, किसने किसको वोट दिया?
-
Special Report : मुनीर ने पाकिस्तान को दो फ्रंट पर फंसा दिया !
-
-
Rajdharm : जहां कांग्रेस की सरकार, वहां भी राहुल खाली हाथ !
-
Dharmyudh : यूपी में 2026 का सबसे बड़ा सर्वे, नंबर चौंकाने वाले !
