- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले टैंकरों की आवाजाही पर रोक नहीं: MHA
ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले टैंकरों की आवाजाही पर रोक नहीं: MHA
देशभर में ऑक्सीजन की इमरजेंसी है, इसी बीच गृह मंत्रालय एक्शन में है। गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने गुरुवार को कोरोना वायरस से देश में बिगड़ते हालात और अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वे परिवहन निगमों को ऑक्सीजन परिवहन में शामिल वाहनों की मुक्त अंतरराज्यीय आवाजाही की इजाजत का आदेश दें। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को साफ निर्देश दिए कि परिवहन प्राधिकरणों (स्टेट अथॉरिटीज) को कहा जाएगा कि वे ऑक्सीजन लेकर जा रही गाड़ियों को अंतरराज्यीय मूवमेंट को फ्री करें।
Related Videos
-
Prahar Full Episode: टाइगर के पीछे गैंगस्टर, मुंबई से कोटा षडयंत्र!
-
Dumdar 10: आउट ऑफ डेंजर है टाइगर, कहां गायब हो गए 3 शूटर?
-
9 Baje ki Badi Khabar: 6 सेकंड, 5 राउंड फायर, बाल बाल बचे टाइगर
-
-
Congress 'France Plan' : क्या फ्रांस जैसा भारत में प्लान, कांग्रेस पर टूलकिट वाला आरोप !
-
Kahani Kursi Ki Full Episode : बारिश या भ्रामक घोषणा, हादसे की क्या वजह ?
