- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ पथराव
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ पथराव
जिस वक्त बंगाल के मुशिर्दाबाद में ममता के मंत्री जाकिर हुसैन पर हमला हुआ तो करीब-करीब उसी दौरान बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर भी हमला हुआ। शुभेंदु अधिकारी अपने समर्थकों के साथ कोलकाता के फूलबागान एरिया में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर की तरफ मार्च कर रहे थे। इनका मकसद पुलिस से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले की शिकायत करना था। उसी वक्त तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और पथराव शुरू हो गया। फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। पथराव में कोलकाता बीजेपी अध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय बुरी तरह घायल हो गए। दोनों पक्षों के कई लोगों को काफी चोटें आई हैं।
Related Videos
-
Haryana Bijli vibhag strike: हरियाणा में ठप बिजली सप्लाई, पब्लिक का गुस्सा हाई!
-
Dumdar 10: विधान परिषद की जंग, यूपी में 27 का सेमीफाइनल!
-
Special Report : ट्रंप से NO कमीशन, ईरान से NO परमिशन !
-
-
Dharmyudh : श्रद्धा दुबे अब एक-एक राज बताएगी, किस-किस VIP का आएगा नंबर ?
-
Rajdharm : कंटेट के नाम पर नफरती एजेंडा, पूर्वोत्तर का अपमान क्यों ?
